Sahara India Refund Start: सहारा इंडिया परिवार का पैसा आज से वापस मिलना शुरू

देश के जिन नागरिकों ने सहारा इंडिया कंपनी में निवेश किया था तो इन सबके लिए अब काफी बड़ी खबर आ गई है। जानकारी के लिए बता दें कि सहारा इंडिया रिफंड स्टार्ट हो गया है। ऐसे में आपका जो पैसा फंस गया था और अभी तक आपको नहीं मिला था वह अब वापस होगा।

जानकारी के लिए बता दें कि सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से रिफंड की इस प्रक्रिया को शुरू किया गया है। ऐसे में हम आपको बता दें कि आप पंजीकरण करने के पश्चात 50000 रूपए तक की धनराशि को हासिल कर सकते हैं। ‌बताते चलें कि पहले यह राशि केवल 10000 रूपए तक थी लेकिन अब इसमें वृद्धि की गई है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे सहारा इंडिया रिफंड स्टार्ट से जुड़ी हुई जानकारी। इसके साथ ही हम आपको यह भी जानकारी देंगे कि आपका पैसा आपको कितने दिन के अंदर मिल सकता है। रिफंड प्राप्त करने के लिए योग्यता और साथ ही आप कैसे रिफंड का स्टेटस चेक कर सकते हैं हम यह भी बताएंगे।

Sahara India Refund Start

लंबे समय से अगर आपका पैसा भी सहारा इंडिया कंपनी में फंसा हुआ है तो अब आप निश्चित रहिए। दरअसल सहारा इंडिया रिफंड स्टार्ट हो गया है और ऐसे में आपकी पूंजी आपको जल्दी प्राप्त हो जाएगी। आपको हम बताते चलें कि निवेशक सहारा इंडिया में अपने पैसे को जमा करके फंस गए थे। दरअसल कंपनी में लगाया गया पैसा डूब गया था।

ऐसे में सरकार ने हस्तक्षेप करके सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल की शुरुआत की है। इस वेबसाइट को पूरी तरह से सरल और साथ में पारदर्शी बनाया है। बताते चलें कि जो भी व्यक्ति अपने निवेश किए गए पैसे को प्राप्त करना चाहते हैं तो इन्हें ऑनलाइन पंजीकरण करना होता है।

सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन के अलावा आप अपने रिफंड के बारे में जानकारी भी देख सकते हैं। तो अब जब सहारा इंडिया रिफंड स्टार्ट हो गया है, तो आपको जरुर चेक करना चाहिए कि आपका पैसा आपको कब तक मिल सकता है।

सहारा इंडिया रिफंड के लिए पात्रता

अब सवाल यह है कि किन लोगों का पैसा सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल के द्वारा वापस किया जा रहा है। तो यहां हम आपको बता दें कि ऐसे लोग जिनका पैसा कंपनी में फंसा हुआ है इन्हें इनका पैसा वापस मिलेगा।

लेकिन केवल ऐसे लोगों को ही रिफंड का लाभ मिलेगा जो सहारा इंडिया के वेब पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण पूरा करते हैं। बताते चलें कि पंजीकरण के लिए आपको बहुत ही आसान सी प्रक्रिया को अपनाना होता है। आप अपने आधार कार्ड अपने मोबाइल नंबर और साथ में बैंक खाते की डिटेल के आधार पर लॉगिन करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

सहारा इंडिया रिफंड स्टार्ट के तहत कितना पैसा होगा वापस

जैसा कि आपको पता ही होगा कि पहले सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल के माध्यम से 10 हजार रुपए तक की राशि को लौटाया जा रहा था। लेकिन इस प्रक्रिया में बहुत ज्यादा समय लग रहा था और लोग बहुत परेशान थे। इसके बाद फिर सरकार के आदेश के पश्चात इस राशि को 50 हजार रुपए तक कर दिया गया है।

इसलिए अब जितने भी निवेशक अपने रजिस्ट्रेशन को पूरा करते हैं तो इनका फंसा हुआ पैसा जल्द इनको वापस मिलेगा। बताते चलें कि इस प्रक्रिया को धीरे-धीरे किया जा रहा है क्योंकि लाखों करोड़ों लोगों के धन को वापस करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

लेकिन हम आपको यहां यह भी बता दें कि रिफंड में कुछ देरी इसलिए भी लग रही है क्योंकि सभी आवेदनों को और दस्तावेजों को बहुत सूक्ष्मता के साथ जाचां जा रहा है। बताते चलें कि ऐसे में जिन व्यक्तियों के पंजीकरण में कुछ कमी है या फिर दस्तावेज पूरे नहीं है तो इनके रिफंड में देरी हो सकती है।

सहारा इंडिया रिफंड स्टेटस कैसे चेक करें?

यदि आप सहारा इंडिया रिफंड स्टेटस को चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको काफी ज्यादा आसान सी प्रक्रिया अपनानी है और इसके बारे में हमने नीचे बताया है –

  • सहारा इंडिया रिफंड को चेक करने के लिए सबसे पहले आपको संबंधित वेब पोर्टल पर चले जाना है।
  • अब यहां आपको सबसे पहले होम पेज पर जाकर लॉगिन वाले विकल्प के ऊपर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार से अब आपके सामने जो लॉग-इन पृष्ठ आएगा वहां आपको सभी आवश्यक विवरण दर्ज करके लॉगिन कर लेना है।
  • इसके लिए आपको अपना मोबाइल नंबर व अपने आधार कार्ड के नंबर और कैप्चा कोड को दर्ज कर देना है।
  • इस तरह से ओटीपी दर्ज करके आपको स्वयं को वेरीफाई कर लेना है।
  • आगे आपके सामने सहारा इंडिया रिफंड स्टेटस आ जाएगा जिसे आप अब आसानी के साथ चेक कर सकते हैं।

11 thoughts on “Sahara India Refund Start: सहारा इंडिया परिवार का पैसा आज से वापस मिलना शुरू”

  1. Mera Sahara india me 50000000000000 rupees Sahara india me hai please please 🥺🥺 please Sahara india Mera mobile 📲 number hai

    Reply
  2. Mere dada ji ne hmari pushteni jmeen bech kar 780000 ki FD krwayi thi jo ki company pese de hi nhi rhi he

    Mera naam Dhiraj bhand he mere papa ka naam amar chandra bhand h mera gaav badgoan he tehsil mavli or jila udaipur he 🙏🏻🥺

    Reply

Leave a Comment

Join Telegram