Mahindra को चुनौती देगी TATA की ये इलेक्ट्रिक कार, इन धांसू फीचर्स से होगी लॉन्च

टाटा हैरियर ईवी की तुलना महिंद्रा की लॉन्च की गई नई इलेक्ट्रिक कारों से की जा रही है। बताते चलें कि महिंद्रा बीई 6 और महिंद्रा एक्सईवी 9 ई जैसी इलेक्ट्रिक कारों को महिंद्रा कंपनी भारतीय बाजार में लाई थी।

लेकिन इसके कुछ दिन बाद टाटा कर्व को टाटा कंपनी ने भारत में लॉन्च किया था। बताते चलें अब टाटा कंपनी इस तैयारी में है कि भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए टाटा हैरियर ईवी को लाया जाएगा। यदि ऐसा हो जाता है तो यह कार महिंद्रा की पेश की गई एक्सईवी 9 ई कार को कड़ी टक्कर दे सकती है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे टाटा हैरियर ईवी से जुड़ी हुई प्रत्येक जानकारी। इस लेख में आपको यह जानने को मिलेगा कि टाटा द्वारा पेश की गई इस कार की कौन-कौन सी विशेषताएं हैं जो इसे खास बनाती हैं। तो सारा विवरण जानने के लिए आप हमारे इस पोस्ट में हमारे साथ जुड़े रहिए और जानिए टाटा हैरियर ईवी कर के बारे में प्रत्येक जानकारी।

TATA Harrier EV

जैसा कि आपको पता ही होगा कि हमारे भारत में जब इलेक्ट्रिक कार की बात आती है तो इसमें टाटा कंपनी को काफी ज्यादा महत्व दिया जाता है। बता दें कि इलेक्ट्रिक कारों के लिए इस कंपनी की हिस्सेदारी काफी ज्यादा है। यही वजह है कि ग्राहकों को अब इसी बात की प्रतीक्षा है कि कब टाटा द्वारा ऐसी कार को लाया जाएगा जो महिंद्रा कंपनी की पेश की गई इलेक्ट्रिक कारों को चुनौती दे सकेंगीं।

यहां हम आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के द्वारा यह बात सामने आई है कि टाटा कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी में काफी बड़ी बैटरी दी है। बताते चलें कि अब तक की यह सबसे बड़ी बैटरी हो सकती है जिसे किसी इलेक्ट्रिक कार में लगाया गया है।

इस कार में 75 किलोवाट की क्षमता वाली बैटरी ग्राहकों को देखने को मिल सकती है। बताते चलें कि अब तक की जितनी भी टाटा कार मार्केट में आई है इन सब में टाटा हैरियर ईवी की बैटरी सबसे बड़ी दी गई है।

टाटा हैरियर ईवी वर्सेज महिंद्रा एक्सईवी 9 ई 2025

यदि हम बात करें महिंद्रा एक्सईवी 9 ई की तो इसमें 79 किलोवाट वाली क्षमता की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही महिंद्रा ने अपनी इस एसयूवी में लगाई गई बैटरी को चीन से बनवाया है। बताते चलें कि चाइनीज कार निर्माता कंपनी बीवाईडी से इस कार की बैटरी को सोर्स किया गया है।

लेकिन अगर हम बात करें टाटा हैरियर ईवी की तो इसमें 75 किलोवाट वाली क्षमता की बैटरी लगाई गई है। ‌यह बैटरी 500 किलोमीटर तक की रेंज को कवर कर सकती है।

टाटा हैरियर ईवी 2025 ऑल व्हील ड्राइव

टाटा हैरियर ईवी में ऑल व्हील ड्राइव पावरट्रेन देखी जा सकती है। लेकिन अगर हम बात करें महिंद्रा एक्सईवी 9 ई की तो इसमें रियर व्हील ड्राइव पावर ट्रेन दी गई है। यहां आपको हम यह भी बता दें कि टाटा हैरियर ईवी को उस एक्टि. ईवी प्लेटफार्म पर बनाया है जिस पर टाटा कर्व को तैयार किया गया है। ‌

टाटा हैरियर ईवी कार को इसी महीने यानी 17 जनवरी 2025 तक भारतीय बाजार में पेश किए जाने की संभावना है। अगर हम इस कार के मूल्य की बात करें तो इसका संभावित मूल्य 20 लाख रुपए तक की रह सकता है।

Leave a Comment

Join Telegram