यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया को आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि इस बार इस भर्ती को नए नियमों के हिसाब से किया जाने वाला है। जिन उम्मीदवारों को इस वैकेंसी के लिए चुना जाएगा इन्हें नियुक्ति से पहले प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के ऐसे निवासी जिनको होमगार्ड के पद पर काम करना है इन्हें जल्द ही आवेदन देने का अवसर मिलेगा। बताते चलें कि 40000 से भी ज्यादा पदों हेतु इस भर्ती की प्रक्रिया को शुरू करवाया जाएगा। ऐसे में काफी बड़ी मात्रा में उम्मीदवारों को नौकरी मिल सकेगी।
अगर आपको भी यूपी होमगार्ड भर्ती की प्रतीक्षा है तो इससे संबंधित जानकारी आपको हमारे इस आर्टिकल में मिल जाएगी। आज हम आपको बताएंगे कि उत्तर प्रदेश में होमगार्ड वैकेंसी के लिए कब से आवेदन को शुरू किया जा सकता है। साथ में इस भर्ती के लिए शिक्षा योग्यता, अधिकतम आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया, सैलरी इत्यादि का भी हम आपको पूरा विवरण देंगे।
UP Home Guard Bharti 2025
उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग की तरफ से 42000 से भी अधिक पदों हेतु होमगार्ड पदों पर भर्ती की जाएगी। बताते चलें कि संबंधित विभाग की तरफ से बंपर पदों हेतु आवेदन शुरू करने की घोषणा की गई है। बताते चलें कि आवेदन प्रक्रिया को जनवरी के महीने से आरंभ किया जा सकता है।
आपको हम यह भी बताते चलें कि योग्य उम्मीदवारों को चुनने के लिए इस भर्ती को पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जाएगा। इस बार उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग ने इस वैकेंसी में एक काफी अहम बदलाव भी किया है। दरअसल पहले इस भर्ती के लिए आवेदन देने वाले उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित एग्जाम के होता था।
परंतु इस बार सभी आवेदन कर्ताओं को लिखित परीक्षा में सफल होना होगा। इसके पश्चात फिर शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण चरण अभ्यर्थियों को पास करने होंगे। आवेदन जमा करने की डेट के बारे में जल्दी यूपी होमगार्ड डिपार्टमेंट की तरफ से ऐलान किया जाएगा।
यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार अप्लाई करना चाहते हैं तो इन्हें आवेदन फीस भी जमा करनी होगी। बताते चलें कि अभी इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है इसलिए सही आवेदन शुल्क के बारे में तभी पता चल पाएगा।
हालांकि संभावना है कि सभी आवेदन देने वाले उम्मीदवारों को 100 रूपए का शुल्क चुकाना पड़े। इस प्रकार से यह भी हो सकता है कि हर श्रेणी के अभ्यर्थियों को अलग-अलग आवेदन फीस जमा करनी पड़े।
यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए शिक्षा योग्यता
यदि आप यूपी होमगार्ड भर्ती की प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं तो इसके लिए शिक्षा योग्यता इस तरह से रखी गई है –
- उत्तर प्रदेश होमगार्ड वैकेंसी हेतु जरूरी है कि उम्मीदवार ने दसवीं कक्षा किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड अथवा संस्थान से पास की होनी चाहिए।
- इस भर्ती की शिक्षा से संबंधित जानकारी आप आधिकारिक नोटिफिकेशन के जारी होने के पश्चात चेक कर सकते हैं।
यूपी होमगार्ड भर्ती हेतु आयु सीमा
जितने भी उम्मीदवार यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए अपने आवेदन पत्र को जमा करना चाहते हैं तो इनके लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार से रखी गई है –
- उत्तर प्रदेश होमगार्ड वैकेंसी के लिए अभ्यर्थी की कम से कम उम्र 18 साल तक होनी जरूरी है।
- यूपी होमगार्ड भर्ती हेतु अधिकतम आयु 40 साल तक तय की गई है।
- जो उम्मीदवार आरक्षित श्रेणियों जैसे कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी वर्ग से संबंध रखते हैं तो इन्हें सरकारी नियम के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।
यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
यूपी होमगार्ड भर्ती की चयन प्रक्रिया में अब कुछ बदलाव किया गया है और इसके अंतर्गत उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा। जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा को पास कर लेंगे तो इन्हें फिर उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती विभाग की तरफ से शारीरिक टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
इसके बाद चुने गए उम्मीदवारों का फिर मेडिकल टेस्ट होगा और इसके पश्चात दस्तावेज वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इन सब चरणों में जो भी अभ्यर्थी उत्तीर्ण हो जाएंगे इन्हें फिर यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 के तहत सिलेक्ट किया जाएगा और प्रशिक्षण के पश्चात नौकरी पर नियुक्ति दे दी जाएगी।
यूपी होमगार्ड भर्ती के अंतर्गत वेतनमान
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी होमगार्ड के पद पर काम करने वाले उम्मीदवारों को बढ़िया वेतन भी प्रदान किया जाएगा। बताते चलें कि इस बारे में सटीक जानकारी आपको तभी पता चल पाएगी जब इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होगा।
विवरण | विवरण |
---|---|
टूट-फूट | वेतन स्तर |
वेतन स्तर | 03 |
ग्रेड पे | रु. 2000 |
वेतनमान | रु. 62,400 – 2,42,400/- |
मूल वेतन | रु. 5,200 |
अधिकतम वेतन | रु. 20,200 |
मूल वेतन के साथ उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के हिसाब से कुछ भत्ते जैसे कि महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और दूसरे अन्य फायदे भी दिए जाएंगे।
यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
जब यूपी होमगार्ड भर्ती की आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा तो आप निम्नलिखित तरीके के माध्यम से अप्लाई कर पाएंगे –
- सर्वप्रथम यूपी होमगार्ड भर्ती हेतु आपको उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग के आधिकारिक वेब पेज पर चले जाना होगा।
- यहां अब आपको मुख्य पृष्ठ पर पहुंचकर नवीनतम रिक्तियों से संबंधित अनुभाग में जाना होगा।
- आगे आपको वर्तमान भर्ती हेतु आवेदन देने के लिए पंजीकरण करना होगा।
- पंजीकरण के पश्चात फिर आपको लॉगिन विवरण दर्ज करके पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
- अब आपको अपना सारा आवेदन पत्र भर लेना है और जो भी आप पर आवेदन शुल्क लागू होता है आपको इसे भी जमा करना होगा।
- इसके बाद आप अपने यूपी होमगार्ड भर्ती के आवेदन पत्र को जमा कर सकते हैं।
Having an experience of 3 years, she loves to write on anything and everything related to sarkari yojana, sarkari result and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also has a strong grip over Lifestyle (health, beauty, fashion), Entertainment (TV & Bollywood) and Travel segments also.